{"_id":"6a0624913880fa168f007af3","slug":"mps-team-inspected-sports-stadiums-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149365-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांसद की टीम ने किया खेल स्टेडियमों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांसद की टीम ने किया खेल स्टेडियमों का निरीक्षण
विज्ञापन
खेल स्टेडियम का निरीक्षण करते सांसद नवीन जिंदल की टीम के सदस्य। विभाग
कैथल। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने और स्टेडियम में व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की टीम ने छोटू राम खेल स्टेडियम और मुन्नारेहड़ी खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने दोनों स्टेडियमों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं, खेल उपकरणों, अभ्यास स्थलों, साफ-सफाई व्यवस्था और आधारभूत ढांचे की स्थिति का अवलोकन किया गया। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि जर्जर हो चुके खेल स्टेडियम की सूची बनाकर उनका रेनोवेशन करवाया जाएगा और वहां की सभी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। टीम के इंचार्ज रविंद्र धीमान ने संबंधित अधिकारियों और खेल विभाग के कर्मचारियों से बातचीत कर मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और खिलाड़ियों की आवश्यकताओं के लिए भी चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों से भी संवाद किया गया। खिलाड़ियों ने अभ्यास के दौरान आने वाली समस्याओं और जरूरतों को टीम के सामने रखा। खिलाड़ियों ने खेल सामग्री, प्रशिक्षण संसाधनों और अन्य सुविधाओं के लिए अपनी मांगें रखीं। टीम ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर राजेश सरपंच, पंकज कौशिक, पूंडरी के इंचार्ज अर्विंद गोलन, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, कोच ऊषा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।