{"_id":"651875263a6531d03007c124","slug":"mps-public-dialogue-canceled-due-to-protest-from-rajput-community-kaithal-news-c-18-1-knl1004-231578-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजपूत समाज के विरोध से सांसद का जनसंवाद रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजपूत समाज के विरोध से सांसद का जनसंवाद रद
Sun, 01 Oct 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। राजपूत समाज के विरोध के चलते शनिवार को कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी पीडल गांव में अपना जन संवाद कार्यक्रम नहीं कर पाए। इससे पहले कार्यक्रम की सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर पीडल गांव के समीप एकत्रित हो गए। साथ ही हाथों में काले झंडे लेकर सांसद नायब सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद नायब सैनी का पीडल गांव में जनसंवाद कार्यक्रम रद करना पड़ा।
राजपूज समाज के नेता राजपाल राणा, नंबरदार मोहन राणा, विनोद कुमार, अलबाद राणा, साहिल राणा, होशियार सिह राणा, श्याम सिंह राणा कहा कि कैथल में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण और उन्हें गुर्जर बताने से राजपूत समाज में रोष है। यही कारण है कि प्रदेश के राजपूत बहुल 1300 गांवों में भाजपा नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। राजपाल राणा ने कहा राजपूत समाज का विरोध किसी विशेष वर्ग से न होकर सरकार की समाज विरोधी नीतियों के प्रति है। राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार राजपूत समाज की नाराजगी को हलके में ले रही है, लेकिन वे भूल गए हैं कि प्रदेश में राजपूत समाज के आठ प्रतिशत वोट हैं, जो किसी भी सीट पर जीत को हार में बदल सकते है।
विदित हो कि शनिवार को सांसद नायब सैनी का हलका गुहला के गांव पीडल, दुसेरपुर, भूना, सौथा व मलिकपुर में जन संवाद कार्यक्रम था। अधिकारियों को जैसे ही पीडल में सांसद का विरोध होने की सूचना मिली तो चीका थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पीडल बस अड्डे पर पहुंच गए और विरोध जता रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी वहां से हटने को राजी नहीं हुए। इसके बाद अधिकारियों को पीडल गांव में होने वाला सांसद नायब सैनी का कार्यक्रम रद करना पड़ा।