फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MPs met Railway Minister for Vande Bharat

Kaithal News: वंदेभारत के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद

Sat, 23 Sep 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
MPs met Railway Minister for Vande Bharat
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू की जानी है। इस ट्रेन को जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर चलाने के लिए प्रदेश के तीन सांसदों ने वीरवार शाम को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की है।

इन सांसदों में कुरुक्षेत्र से नायब सैनी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह व हिसार के सांसद बिजेंद्र सिंह शामिल रहे। इन सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र सिवानी, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन


ऐसी अटकलें हैं कि रेलवे की तरफ से जयपुर से चंडीगढ़ रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को योजना बनाई जा रही है। इसे देखते हुए इन सांसदों ने रेल मंत्री से मुलाकात की है। इस समय दौलतपुर चौक से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन वाया चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद होते हुए चलाया जा रहा है। इन ट्रेन को भी वंदे भारत बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भिवानी और हिसार के सांसद ने इस ट्रेन को भिवानी, हिसार से चंडीगढ़ चलाने की मांग की है। दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस रेल दोपहर एक बजे चलती है और अगले दिन तीन बजे साबरमती पहुंचती हैं। यह कोरोना महामारी के दौरान बंद होने के बाद जब दोबारा शुरू की गई तो यह सप्ताह में तीन दिन तक संचालित की जाती थी। अब यह प्रतिदिन संचालित की जा रही है। संवाद

आढ़तियों की समस्याओं के लिए केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

कैथल, ढांड। सांसद नायब सिंह ने आढ़ती एसोसिएशन ढांड की समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। कहा कि आढ़ती एसोसिएशन ने अप्रैल 2023 में एफसीआई खरीद एजेंसी के माध्यम से सोलूमाजरा स्थित अदानी में गेहूं बेचा था। इसके एवज में उनकी आढ़त एफसीआई ने आज तक नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed