{"_id":"6080659f8ebc3e8d3b47fa06","slug":"mp-naib-saini-launches-kovid-19-helpdesk-kaithal-news-knl678877106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद नायब सैनी ने किया कोविड-19 हेल्पडेस्क का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद नायब सैनी ने किया कोविड-19 हेल्पडेस्क का शुभारंभ
विज्ञापन
MP Naib Saini launches Kovid-19 helpdesk
- फोटो : Kaithal
सांसद नायब सैनी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कोविड-19 हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। जिसके तहत दो मोबाइल नंबर जारी किए। जिन पर फोन करने पर कोविड संक्रमित लोगों को अस्पताल व इलाज के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही ज्यादा कोरोना संक्रमण बढ़ने पर राशन हो या फिर इलाज की जरूरत के संबंध में, भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मदद की जाएगी।
सांसद नायब सैनी ने रामवमी की बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा हर जिले में ये हेल्पडेस्क शुरू किया गया है। ताकि जरूरत के समय लोगों को ठीक इलाज मिल सके। इन दो मोबाइल नंबरों पर भाजपा कार्यकर्ता सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक ड्यूटी देंगे। इसके माध्यम से लोगों को इलाज के संबंध में तमाम जानकारी, अस्पतालों में बैंडों की स्थिति, दवाओं की जानकारी, राशन आदि की मदद दी जाएगी। यदि किसी परिवार में पूरा परिवार कोविड संक्रमित हो जाता है तो उस परिवार तक दवाएं व जरूरी वस्तुएं पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। यह हेल्पडेस्क प्रशासन व पीड़ितों के बीच कड़ी का काम करेगा। जहां भी जरूरत होगी, उस क्षेत्र के चिकित्सकों को सूचित किया जाएगा। सभी पीएचसी व सीएचसी सहित जिला अस्पतालों की भी सहायता ली जाएगी। ताकि संबंधित परिवार तक इलाज पहुंच सके। ये मोबाइल नंबर व्हाट्सएप युक्त 9306411814 व दूसरा मोबाइल नंबर 7404128606 है।
सांसद ने कहा कि कोरोना का दूसरा फेस काफी खतरनाक है। ऐसे में हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर हर जिलास्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। इसके अलावा किसान मोर्चा द्वारा किसानों को सैनिटाइजर व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई हैं। आंदोलन कर रहे किसानों के साथ सरकार बातचीत के लिए तैयार है। किसान अपने आपत्ति वाले बिंदु लेकर आएं, उनकी हर तरह से सुनवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना से सफल लड़ाई लड़ी जा रही है। इसमें हर व्यक्ति को सहयोग करना होगा। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि जिलवासी इन दो मोबाइल नंबरों पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। जरूरत के समय उन्हें रह संभव सहायता दी जाएगी। युवा भाजपा मोर्चा द्वारा प्लाज्मा डोनेट करने वालों की सूची बनाकर तैयार रखी जाएगी। ताकि जरूरत के समय प्लाज्मा भी दिलवाया जा सके। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश संधू, संजय भारद्वाज, भीमसैन अग्रवाल, मनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, संगीता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।