फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MP expressed condolences after reaching home

Kaithal News: सांसद ने घर पहुंच कर जताया शोक

Mon, 14 Oct 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
MP expressed condolences after reaching home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। सांसद नवीन जिंदल ने गांव डीग पहुंचकर नहर में कार गिरने से हुए हादसे में मारे गए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मृतकों के रिश्तेदारों से मुलाकात की। सांसद जिंदल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार और वे निजी रूप से भी परिवार के साथ हैं।

उन्होंने अधिकारियों को फोन पर निर्देश देते हुए कहा कि जिला में जितने भी ऐसे एक्सीडेंटल प्वाइंट्स हैं। उनकी पहचान करके उन्हें तुरंत ठीक किया जाए। नहरों के किनारों पर सुरक्षा के लिए दीवारों को ऊंचा किया जाएगा, ताकि हादसे के समय कोई वाहन पानी के अंदर ना गिरे।उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश दिए कि परिवार के लगातार उनकी मदद की जाए। हादसे में जो कार चालक करम सिंह रीड की हड्डी में चोट लगने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उसके इलाज और जीवन यापन के प्रबंध में भी मदद की जाए। साथ में विधायक सतपाल जांबा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीड़ितों को मिले आर्थिक सहायता ः भाणा

शनिवार को गांव मूंदड़ी सिरसा ब्रांच नहर के कार हादसे में गांव डीग के एक परिवार के कई लोगों की दर्दनाक मौत होने पर समाजसेवी सतबीर भाणा ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता केंद्र और इतनी ही राशि प्रदेश सरकार दे। इसके अलावा दोनों भाइयों को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार के इकलौते चिराग के लिए उच्च शिक्षा का प्रबंध किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed