{"_id":"63a75e82c74011562230572f","slug":"movement-of-joint-road-safety-forum-continues-kaithal-news-knl131618972","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संयुक्त सड़क सुरक्षा मंच का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संयुक्त सड़क सुरक्षा मंच का आंदोलन जारी
विज्ञापन
42-गुहला चीका। जर्जर सड़कों के विरोध में दसवें दिन के धरने पर बैठे सड़क सुरक्षा मंच के सदस्य।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। जर्जर सड़कों को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन शनिवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर नानक सिंह, दर्शन सिंह मटकालियां, जसपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह व भगवान दास क्रमिक अनशन पर बैठे।
अनशन कारी नानक सिंह व जसपाल सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल से गुहला की सड़कों की किसी ने सुध नहीं ली है। लगातार जर्जर हो रही सड़के कई लोगों की जान ले चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जजपा विधायक केवल अपने परिवार के विकास तक ही सीमित रहे। यदि उन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार होता तो आज सड़कों की ये हालत न होती।
गुहला की जर्जर सड़कों की भेंट चढ़े पोलड़ के मासूम छह वर्षीय आगम की माता व नाना भी आज शहीद उधम सिंह चौक पर पहुंचे। आगम के नाना सुरेंद्र सिंह अनशन पर भी बैठे हैं। आगम की मां ने कहा कि मेरा इकलौता बेटा इन टूटी हुई सड़कों की भेंट चढ़ गया। सरकार से मांग है कि जल्द सड़के बना दें, ताकि किसी और मां की गोद सूनी न हो।
विज्ञापन
मंच के सदस्य धर्मेंद्र सिंह, नरेश डांडे, सोनू कंबोज, जगजीत सिंह, राजपाल राणा, राममेहर काजल, सुरेंद्र बंसल ने कहा कि बंद के सफल होने से ये स्पष्ट है कि गुहला के लोग टूटी सड़कों से पूरी तरह से दुखी हैं। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण करवाए ताकि लोगों की जान माल का नुकसान न हो।