फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Move forward with confidence: ADC

आत्मविश्वास के साथ बढ़ंे आगे : एडीसी

Sat, 08 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Move forward with confidence: ADC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कलायत में हरियाणा सरकार के प्रायोजित कार्यक्रम कॅरिअर काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा ने शिरकत की।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने भविष्य के लिए उन्हें बहुत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है और अपनी मेहनत से अपने जीवन में सफलता हासिल करनी है।

उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने भविष्य निर्माण के लिए वह पहले से ही तैयारी करें और प्लानिंग करें ताकि वह सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें और बेहतर तरीके से उनसे निपट सकें। अपने संबोधन के बाद उन्होंने छात्रों से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन


कैरियर काउंसलिंग का यह कार्यक्रम बहुत ही रोचकतापूर्ण तरीके से चला। कार्यक्रम में नवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों और कोर्सेज के माध्यम से अपना भविष्य संवारने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य निर्माण हेतु विद्यार्थियों को अपनी अपनी रुचि के अनुसार अपने कोर्सेज को चुनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर एक छोटी सी गलती भी भविष्य निर्माण में बाधा बन सकती है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ और खंड शिक्षा कार्यालय से लिपिक नवीन कुमार गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed