फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Motorcyclist dies due to car collision

Kaithal News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Wed, 01 Nov 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies due to car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांघन-धनौरी रोड पर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव म्यौद खुर्द जिला फतहेबाद निवासी जसपाल सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी कि 30 अक्तूबर को वह अपने भाई जरनैल सिंह के साथ कुरुक्षेत्र के गांव सरस्वती खेड़ा से अपने गांव म्यौद खुर्द जा रहा था। जब वे गांव सांघन से धनौरी रोड पर जा रहे थे तो वहां पर अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए जरनैल सिंह की मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार चालक अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। वह राहगीरों की मदद से उसके भाई को सरकारी अस्पताल कैथल ले गया, जहां डॉक्टर ने जरनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अनवर ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed