{"_id":"67070f85c8ad334c9e0b0439","slug":"motorcycle-street-driver-shot-kaithal-news-c-18-1-knl1004-495609-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक को मारी गोली
Thu, 10 Oct 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गढ़ी-पाडला रोड पर बाइक सवार तीन आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक की छाती में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के सहयोग से युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।
उधर, शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पाडला निवासी हर्ष, साहिल और गौरव के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार हर्ष ने गोली चलाई जबकि साहिल और गौरव ने उस पर कड़ों से हमला किया।
घायल 35 वर्षीय युवक गांव दिल्लोवाली निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे वह कैथल शहर से अपनी मोटरसाइकिल वाली रेहड़ी पर अपने गांव जा रहा था। जब वह गढ़ी-पाडला रोड पर ड्रेन के पास पहुंचा तो यातायात पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस के डर से जब वह अपनी मोटरसाइकिल वापस मोड़ने लगा तो तभी एक बाइक पर पीछे से आ रहे तीन युवकों ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उसे मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों में से एक ने पिस्तौल निकाली और उसके सीने पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। उसने राहगीरों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल भेजा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया।
शहर थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि सूचना पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के सीने में एक गोली लगी , जिसे निकाल कर युवक का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने घायल युवक के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।