फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mothers share their experiences on child rearing and health.

Kaithal News: बच्चों के पालन-पोषण व स्वास्थ्य पर माताओं ने साझा किए अनुभव

Tue, 10 Mar 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mothers share their experiences on child rearing and health.
प्रतियोगिता में महिलाओं और कर्मियों के साथ सीडीपीओ कंचन आहूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कलायत में सर्वोत्तम माता पुरस्कार के लिए खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सर्कल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के पालन-पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर अनुभव साझा किए।

प्रतियोगिता का उद्देश्य माताओं को बच्चों के बेहतर पालन-पोषण, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। चयन प्रक्रिया के दौरान जूरी ने माताओं के विचार, बच्चों की देखभाल के तरीके और परिवार में सकारात्मक माहौल बनाने की पहल के आधार पर मूल्यांकन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ कंचन आहूजा ने की। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य तथा विकास को बेहतर बनाना है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण, प्री-स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विभाग की सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उन्हें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के लिए उपलब्ध पोषण, स्वास्थ्य जांच और अन्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।


कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि प्रतियोगिता के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे और विजेता माता को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य महिलाएं भी बच्चों के बेहतर पालन-पोषण के लिए प्रेरित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed