{"_id":"68b604be6dd2fa26a00738f7","slug":"mother-tongue-is-important-in-the-development-of-students-rai-kaithal-news-c-18-1-knl1004-729155-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों के विकास में मातृभाषा है अहम ः राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों के विकास में मातृभाषा है अहम ः राय
Tue, 02 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में पंजाबी भाषा उपचारात्मक शिक्षण व क्षमता विकास निर्माण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। सोमवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य सीके राय ने करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति अनुसार ऐसे प्रशिक्षण बुनियादी शिक्षा में एक मील का पत्थर साबित होंगे।
सीनियर मास्टर ट्रेनर परमिंदर सिंह ने पंजाबी भाषा और उससे जुड़े कौशल के विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दूसरे मास्टर ट्रेनर निशान सिंह ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2023 और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम फ्रेमवर्क 2023 में पंजाबी विषय के स्थान और उसकी भूमिका के बारे में बताया।
ईटी विंग प्रभारी गुरनाम सिंह ने पांच दिवसीय पंजाबी भाषा क्षमता विकास निर्माण कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में अवगत कराया।मास्टर ट्रेनर में अवतार सिंह और सुखवंत सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी पंजाबी अध्यापक विभिन्न मॉड्यूलों के माध्यम से अपना कौशल निर्माण कर पाएंगे। इस अवसर पर बूटा सिंह, राकेश कुमार, सतीश कुमार, सतीश, बीरबल आदि मौजूद रहे।