{"_id":"627c0ca028bf000071725ef0","slug":"mother-in-shock-got-admitted-in-the-hospital-kaithal-news-knl107878328","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे में मां, अस्पताल में करवाया गया दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में मां, अस्पताल में करवाया गया दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव खरकां में डीआरआई की कार्रवाई पूरी रात चलती रही। टीम ने देर रात घर पहुंच कर तलाशी का नोटिस दिया। गांव से मिली जानकारी के अनुसार शुरू में टीम को कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम में आए अधिकारियों ने दिल्ली में अपने आला अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद स्थानीय पुलिस के जरिये एसपी को सूचित किया गया।
एसपी के निर्देश पर पुलिस चौकी रामथली समाधा से टीम पहुंची। डीआरआई की टीम को दिल्ली से मिले निर्देशों के बाद टीम ने फिर तलाशी ली। टीम ने एक पेटी की तलाशी ली। जिसमें से नशा और लाखों रुपये की नकदी मिली।
इसके बाद टीम ने नशीले पदार्थ की पहचान के लिए एनसीबी को सूचित किया। बताया जा रहा है कि देर रात्रि करीब तीन बजे तीन सदस्यीय नारकोटिक्स विभाग की टीम अपने उपकरण लेकर पहुंची। अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित परीक्षण के बाद टीम ने हेरोइन की पुष्टि कर दी। इसके बाद काला के परिवार से तीन व्यक्तियों व गांव के सरपंच के साथ पांच सदस्यीय छापा मार दल रामथली चौकी पहुंचा। यहां रात्रि तीन बजे से सुबह छह बजे तक लंबी कागजी कार्रवाई की।
विज्ञापन
इस तरह से डीआरआई की टीम ने पूरी रात में यह छापा प्रक्रिया पूरी की। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि जैसे ही टीम ने घर में छापा मारा तो मामले की जानकारी मिलते ही युवक की मां को गहरा सदमा लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया।