फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mother-in-law arrested for dowry harassment

दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law arrested for dowry harassment
कैथल। जिले के दो अलग-अलग स्थानों की महिलाओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों मेंआठ लोगों के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी पहली शिकायत में गुहला क्षेत्र के तहत आने वाली पीड़िता ने बताया कि 23 जनवरी को उसकी शादी पटियाला असरपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति विक्रम उर्फ विक्की, उसके ससुर बलजिंद्र, सास सुरजीत कौर, उसकी ननद मोनिता रोशन लाल ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में शहर निवासी महिला ने बताया कि 14 अक्टूबर 2019 को उसकी शादी सिरसा के खैरपुर में हुई थी। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पति भूषण कुमार, ससुर राधेश्याम व सास सरोज ने उसके साथ कई बार मारपीट की और ससुर ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में सास गिरफ्तार
कैथल। शहर की एक कॉलोनी की महिला ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर सास अर्जुन नगर निवासी कौशल्या को गिरफ्तार कर लिया। उसके पति अजीत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तीन अप्रैल 2021 को अर्जुन नगर निवासी अजीत के साथ हुई थी। शादी में उसके घर वालों ने काफी सामान दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे और दहेज लाने के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने सास को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed