फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mother-daughter murdered in land dispute

जमीन के विवाद में की गई मां-बेटी की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter murdered in land dispute
Mother-daughter murdered in land dispute - फोटो : Kaithal
फोटो संख्या-07
विज्ञापन

पुलिस की थ्योरी फेल, जमीन के विवाद में की गई मां-बेटी की हत्या
फजीहत के बाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दर्शन को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी के गांव मोहना में वीरवार रात हुई गीता और उसकी बेटी स्मृति की हत्या के मामले में पुलिस ने धरना प्रदर्शन के दौरान हुई फजीहत के बाद मुख्य आरोपी दर्शन को गिरफ्तार कर लिया है। जो पुलिस लूटपाट के इरादे से नौकर द्वारा मां-बेटी की हत्या करने की बात कह रही थी, उसी पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि नौकर ने स्वीकार किया है कि परिवार के दर्शन सिंह ने जमीन के विवाद में उसे तीस हजार रुपये देकर हत्या कराई थी।
वीरवार को गांव मोहना में घर में सोई गीता, उसकी बेटी स्मृति और उसके बेटे सूक्ष्म पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें मां और बेटी की मौत हो गई थी। वहीं किसी तरह से सूक्ष्म की जान बच गई थी। पुलिस ने घटना के दिन ही सायं के समय दावा कर दिया था कि इस हत्याकांड को परिवार के व्यक्ति दर्शन के नौकर ने लूट व चोरी की मंशा से अंजाम दिया है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि इस मामले में दर्शन भी शामिल है। गीता के परिजनों ने शुक्रवार व शनिवार को भी जमकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

नौकर की गिरफ्तारी पर प्रेस कान्फ्रेंस करने वाली पुलिस की ओर से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर विज्ञप्ति जारी की गई। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मोहना में महिला सहित उसकी बेटी की हत्या करने का षड्यंत्र रचने वाले करीब 25 वर्षीय आरोपी दर्शन पुत्र पाला राम निवासी मोहना को थाना प्रबंधक पूंडरी इंस्पेक्टर निर्मल कुमार की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को चंद घंटे मध्य सुलझाते हुए सीआईए-1 पुलिस द्वारा गीता के पड़ोसी दर्शन उपरोक्त के नौकर इस्माइल अली उर्फ राजु निवासी गांव उत्तरफुलवाडी जिला अगरतला त्रिपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसका व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। एसपी ने कहा कि नौकर बार-बार अपने बयान बदल रहा था। परंतु पुलिस द्वारा आरोपी से की गई व्यापक पूछताछ आरोपी इस्माइल अली ने स्वीकार किया कि दर्शन का गीता के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। उक्त आरोपी दर्शन ने उसे गीता की हत्या करने के बदले 30 हजार रुपये देने की बात कही थी। आरोपी दर्शन रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की थ्योरी पर शुरू से ही उठ रहे थे सवाल
वारदात के दिन पूरे क्षेत्र के लोग कह रहे थे कि ये हत्याकांड जमीनी विवाद के कारण हुआ है। सुबह किसी तरह बच्चे ने पड़ोसियों से मदद मांगी। पुलिस ने सायं के समय यह खुलासा कर सभी को चौंका दिया था कि इस वारदात को केवल नौकर ने लूट और चोरी की मंशा से अंजाम दिया है। इस थ्योरी पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे। लोगों ने सरेआम प्रदर्शन कर जब मुख्य आरोपी दर्शन पर आरोप लगाए, तब जाकर पुलिस ने नौकर से पूछताछ के बाद मामले में दर्शन को आरोपी बनाया और उसे गिरफ्तार किया है। इतने बड़े हत्याकांड में पुलिस द्वारा जिस तरह से जल्दबाजी का परिचय देते हुए गिरफ्तारी का दावा किया गया था और एसपी ने प्रेस कान्फ्रेंस में स्पष्ट तौर पर स्वीकार किया था कि पुलिस की तब तक की जांच में केवल नौकर ही शामिल है। मामले में दोषी का फैसला तो न्यायालय करेगा, लेकिन पुलिस की जल्दबाजी से पूरे प्रकरण में कहीं न कहीं कैथल पुलिस की किरकिरी जरूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed