{"_id":"66f321217fca6718120f7bf4","slug":"mosquito-larvae-found-at-16-places-in-survey-kaithal-news-c-18-1-knl1004-483744-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सर्वे में 16 जगहों पर मिला मच्छरों का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सर्वे में 16 जगहों पर मिला मच्छरों का लार्वा
Wed, 25 Sep 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिलेभर के आठ हजार 892 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 16 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई को लेकर जागरूक किया।
इस दौरान 18 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। अब तक 2090 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही 1969 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है।
विज्ञापन
अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं। बता दे कि जिले में डेंगू के छह केस सामने आ चुके है। संवाद