फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than 50 saints of monasteries reached Mahakumbh

Kaithal News: महाकुंभ में पहुंचे मठों के 50 से अधिक संत

Tue, 21 Jan 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
More than 50 saints of monasteries reached Mahakumbh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले में कैथल से पांच से अधिक मठों के संत पहुंचे हैं। इस दौरान महाकुंभ के कार्यक्रम के कपिस्थल संत महामंडल के नेतृत्व में जिले के कई मठों से 50 से अधिक संत महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए हैं।

जूना अखाड़ा सहित कई संप्रदायों के संत कुंभ मेले में सनातन धर्म की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गए हैं। इस दौरान इन संतों ने यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


सूर्यकुंड डेरे के मुख्य महंत व कपिस्थल संत महामंडल के अध्यक्ष रमन पुरी ने बताया कि नए साल से पहले ही कुंभ की तैयारी पूरी हो गई थी। संत ने संदेश दिया कि कुंभ मेले में प्रबंधन की ओर से अच्छे से तैयारी की थी। वहां पर भोजन व रहने की व्यवस्था की गई है। यूपी सरकार ने संतों का विशेष तौर पर ख्याल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार सनातन धर्म की संस्कृति को फैलाने के लिए संकल्पबद्ध है। कुंभ मेले में भारतीय संतों के साथ-साथ विदेशों से भी लोग स्नान करने के लिए पहुंच रहे है। कुंभ की मान्यता है कि कुल 12 कुंभ होते हैं, जिनमें से चार पृथ्वी पर होते हैं और बाकी के आठ कुंभ का देव लोक में होते हैं, मान्यताओं के अनुसार देवताओं और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन से अमृत प्राप्त करने का प्रयास किया। जब अमृत कलश की प्राप्ति हुई, तो इसे लेकर देवताओं और दानवों के बीच 12 दिनों तक भीषण युद्ध हुआ। देवताओं का एक दिन मानव के एक वर्ष के बराबर माना जाता है, इसलिए यह युद्ध पृथ्वी के समय अनुसार 12 वर्षों तक चला। मान्यता है कि युद्ध के दौरान अमृत की बूंदें प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक पर गिरीं। इसलिए यहां पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। कुंभ में निरंजन पुरी, त्रिवेणी दास, ईश्वर दास, रामेश्वर पुरी, नरेश पुरी, प्रेमानंद पुरी आदि संत पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed