फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than 16 and a half crores reached in accounts

खातों में पहुंची साढ़े 16 करोड़ से ज्यादा की रकम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
More than 16 and a half crores reached in accounts
कैथल। जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 11वीं किश्त जारी हो गई है। इसके तहत लाभार्थी किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि भेजी गई है। योजना के तहत विभाग ने 16 करोड़ 79 लाख 54 हजार रुपये का भुगतान किया है। यह रकम जिले के 83,977 किसानों के खाते में भेज दी गई है। इससे पहले 10 किश्तें लाभार्थी किसानों को भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन किश्तों में छह हजार रुपये सालाना दिए जा रहे हैं ताकि उनकी फसल का कुछ खर्च निकल सके। हर महीने के 500 रुपये के हिसाब से किसानों को विभाग देता है। इस किश्त की शुरुआत 2019 फरवरी में की गई थी। कृषि विभाग के उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि 11वीं किश्त के तहत 83,977 किसानों के खाते में राशि डाल दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्कीम का फायदा लेने के लिए अटल सेवा केंद्र पर किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उनके कागजों की जांच की जाएगी। इसमें खाता नंबर, आधार नंबर व किला नंबर का मिलान किया जाता है। सब कुछ सही होने के बाद किसानों का नाम पात्रों की सूची में शामिल कर लिया जाता है। किन्हीं वजह से किश्त न मिले तो विभाग के कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। फरवरी 2019 के बाद जमीन नाम करवाने वाले किसानों को इस स्कीम का फायदा नहीं दिया जाता है। किश्त के लाभार्थी किसानों को केवाईसी भी करवानी जरूरी है। केवाईसी न करवाने वाले किसानों की राशि रोक दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस तरह से मिली है किश्त अनुसार राशि
किश्त किसान राशि
पहली- 1,23,733 247,466,000
दूसरी- 1,23,561- 247,122,000
तीसरी- 1,22,591 245,182,000
चौथी- 1,20,645 241,290,000
पांचवीं- 1,20,020 240,040,000
छठीं- 1,18,056 236,112,000
सांतवीं- 1,10,542- 221,084,000
आठवीं- 1,06,455- 212,910,000
नौवीं- 1,04,142- 208,284,000
10वीं- 96,900 - 193,800,000
11वीं- 83,977- 167,954,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed