फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than 1.32 lakh MT of paddy purchased so far

Kaithal News: अब तक 1.32 लाख एमटी से ज्यादा धान खरीद

Sat, 04 Oct 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
More than 1.32 lakh MT of paddy purchased so far
मंडी से धान का हो रहा उठान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/राजौंद। डीसी प्रीति ने बताया कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक लाख 32 हजार 889 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। उधर, राजौंद में असंध रोड़ स्थित अनाज मंडी में शनिवार को धान की खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया।

डीसी ने बताया कि कुल धान खरीद में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 70,263 एमटी, हैफेड ने 35,523 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 287.103 एमटी धान खरीदा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत दिवस तक अरनौली मंडी 527 मीट्रिक टन, भागल मंडी 92 एमटी, ढांड मंडी में 20 हजार 10 मीट्रिक टन, धनौरी में 375 एमटी, गुहला चीका में 39 हजार 721 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 1899 एमटी, नई अनाज मंडी कैथल में 22 हजार 669 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 13 हजार 528 एमटी, कलायत मंडी में 1027 एमटी, कौल में 1646 एमटी, पाई मंडी में 3116 एमटी, पूंडरी में 20 हजार 522 एमटी, रामथली 2760 एमटी, सीवन 3803 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की सुविधा के लिए उठान और मंडी व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया

उधर, असंध रोड स्थित राजौंद अनाज मंडी में शनिवार को धान की खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया। पहले दिन कुल 4755 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई। धान की खरीद के साथ-साथ उठान का कार्य भी जारी है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


मंडी प्रशासन ने धान खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मार्केट कमेटी के सचिव ओमप्रकाश ने सरकार द्वारा सख्त दिशा-निर्देश हैं कि किसानों को धान खरीद के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडी में बिजली और पानी की व्यवस्था कर दी गई है।
राजौंद अनाज मंडी में हैफेड धान खरीद कर रहा है। किसानों से अपील की कि वे धान को सुखाकर और साफ करके मंडी में लाएं, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

-ओमप्रकाश, सचिव-मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed