{"_id":"64863292e421c700a60d6b68","slug":"more-than-1000-applications-were-pending-for-months-464-cases-settled-in-two-days-kaithal-news-c-245-1-kht1001-483-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महीनों से लटके थे 1000 से अधिक आवेदन, दो दिन में निपटे 464 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महीनों से लटके थे 1000 से अधिक आवेदन, दो दिन में निपटे 464 मामले
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद की टैक्स ब्रांच में महीनों से लंबित प्रॉपर्टी टैक्स के 1000 से अधिक आवेदनों को निपटाने और नए आवेदनों के लिए आयोजित दो दिवसीय शिविर में 464 मामलों का निपटान किया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब दो दिन में इतना काम हो सकता है तो ये आवेदन क्यों लटके हैं।
विदित रहे कि नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में खामियों को दुरुस्त करने के लिए लोग भटक रहे हैं। मंत्री स्तर पर पहुंची इस शिकायत के बाद शनिवार व रविवार को विशेष शिविर लगाकर आवेदन निपटाने को कहा गया। जिस पर शनिवार व रविवार को चार टीम बनाकर प्रॉपर्टी आईडी में खामियों को दूर करने के लिए लोगों से आवेदन आमंत्रित किए। साथ ही पूर्व में आए आवेदन भी निपटाए गए।
ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि दो दिन में 464 आवेदन निपटाए गए हैं। आगे भी लगातार इस संबंध में निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी बेवजह आपत्ति दर्ज करेंगे तो उन पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी किया जा सकता है। लोग जिस आपत्ति को लेकर नप कार्यालय पहुंचेंगे, उसी पर काम किया जाएगा। अनावश्यक आपत्तियां दर्ज नहीं की जा सकेंगी।