फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than 100 wells and 15 acres of firewood were burnt by fire

आग लगने से 100 से अधिक कूप और 15 एकड़ के फाने जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
More than 100 wells and 15 acres of firewood were burnt by fire
गांव बड़सीकरी कलां में आग लगने से 100 से अधिक कूप व 15 एकड़ के फाने जल गए। आग करीब साढ़े चार बजे लगी। जिस समय आग लगी उस समय तेज अंधड़ चल रहा था। देखते ही देखते गांव रत्नपुरा से लेकर गांव जुलानी खेड़ा तक करीब 6 किलोमीटर के दायरे में आग फैल गई। किसानों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो कैथल से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया गया। किसान कर्मवीर, सुभाष, नन्हू राम, नरेंद्र कुमार, देवी प्रसन्न, रामजुवारी, सीलू शर्मा व पवन ने बताया कि खेतों में से गेहूं उठाकर मंडी भिजवाई जा चुकी है। इस समय किसान खेतों में खड़े अवशेषों से तूड़ी बनाकर अपने पशुओं के लिए चारे का प्रबंधन में लगे हैं। सायंकाल में लगी आग ने देखते ही देखते करीब 100 तूड़ी के कूप व फानों को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों का कहना है कि अधिकांश किसानों के पास पशुओं के लिए संग्रहित किया गया चारा बचा ही नहीं। उनका कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। किसानों का कहना है कि कलायत में फायरब्रिगेड की गाड़ी न होने के कारण इस सीजन में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कैथल से गाड़ी आने में समय लग जाता है और आग तब तक भारी नुकसान कर चुकी होती है। उन्होंने मांग की है कि गेहूं के सीजन में तो कम से कम कलायत में अग्निशमन की गाड़ी का प्रशासन प्रबंध करे, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। उधर, कलायत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन के सामने खेतों में खड़े फानों में आग लग गई। जिससे करीब चार एकड़ के फाने जल गए।
विज्ञापन

गांव सोलूमाजरा में खेतों में अचानक आग लग गई। तेज आंधी के कारण आग से उठ रही लपटें देखते ही गांव में घुस गई। गांव के साथ लगते एक बाड़े में बने बरामदे में 2 तूड़ी के कूपों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी राम कुमार, नायब तहसीलदार ढांड गौरव शर्मा व रीडर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व फायरब्रिगेड की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान करनैल ने बताया कि खेतों में आग लगने के डर से उसने कूप गांव में बंधवाए थे। अब पशुओं को खिलाने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं बचा है। पशुओं के लिए सूखे चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। किसान ने जिला प्रशासन से आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सहायता की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि करनैल उर्फ कैला के 2 कूप जल गए। उधर कौल में पबनावा रोड पर बने भल्ला फार्म के पास कूपों में आग लग गई। जिस पर फायरब्रिगेड की सहायता से काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed