फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Monkeys create havoc in Rajound, child's ear cut off

Kaithal News: राजौंद में बंदरों का उत्पात, बच्चे का कान काटा

Wed, 14 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Monkeys create havoc in Rajound, child's ear cut off
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में घूम रहे बंदरों ने गली व कॉलोनी में पूरा उत्पात मचा रखा है। बंदरों के हमले से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई कदम नहीं उठा रही। कई महिलाओं ने बताया कि वे छतों पर कपड़े सुखाते हैं तो बंदर कपड़े फाड़ देते हैं। अगर महिला या बच्चे घर में अकेले हों तो ये बंदर घर में घुसकर नुकसान पहुंचाते हैं।

वार्ड नंबर आठ में नौ वर्षीय बच्चा कार्तिक अपने ही घर के छत पर खेल रहा था तो बंदरों ने अपना निशाना बनाते हुए बच्चों के कान को काट खाया। इससे वह बच्चा खून से लथपथ हो गया। बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में लोगों का कहना कि जब ठेकेदार सैंकड़ों बंदरों को पकड़ कर ले जा चुका है, फिर ये बंदर कहा से आ रहे हैं। इस मामले में से ठेकेदार की जांच की मांग की जाए। पीड़ित बच्चे के पिता संदीप ने बताया कि शाम लगभग 5:30 के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को लेकर गए लेकिन अस्पताल के कर्मचारी ने सामान्य अस्पताल कैथल के लिए भेज दिया। वहां बच्चों को चार टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौंगल में भी परेशानी ः नगर के सौंगल गांव में ग्रामीणों की ओर से कई बार बंदरों को पकडना के लिए प्रयास किए गए लेकिन हर बार वो असफल रह गए। बीते दिनों ही शाम को बच्चे घर में ही खेल रहे थे। उस समय घर का कोई सदस्य नहीं था।

बंदरों की ओर से बच्चों पर हमला किया गया जिससे गांव में बंदरों के आंतक से भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed