फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Monitoring of health department intensified in Chika

Kaithal News: चीका में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी तेज

Thu, 20 Jul 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of health department intensified in Chika
कैथल। चीका में बाढ़ का पानी का कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार बाढ़ पीड़ित लोगों की स्वास्थ्य की जांच और इलाज में जुटा है। बुधवार को 814 लोगों की जांच की गई। आंकड़ों के अनुसार, डायरिया के 142 और बुखार के 356 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, करीब ढाई हजार लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त मिल चुके हैं। उधर, घग्गर नदी का जलस्तर घटकर 22 फीट के करीब पहुंच चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की 58 टीमों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो में नौ हजार 535 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। यह टीमें तीन दिन में नौ हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर चुकी है। टीम ने गुहला-चीका क्षेत्र में ही डेंगू व डायरिया की जांच को विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. शमशेर ने टंकियों में पानी के क्लोरिन की जांच की। जहां पर दवा डालने की आवश्यकता पड़ी, वहां पर दवा भी डाली।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीमें लगातार लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। इसके तहत बुधवार को भी बुखार के 75 केस मिले हैं। वहीं, डायरिया के 28 केस मिले हैं। अन्य बीमारियों के 711 केस मिले हैं। कुल ओपीडी 814 की थी रही थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की 58 टीमों ने जांच की। बुधवार डायरिया के 28, बुखार के 75 और अन्य बीमारियों के 711 केस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed