{"_id":"66b2b93bdfcac678430620a4","slug":"monica-of-arts-komal-tops-in-tourism-management-kaithal-news-c-18-1-knl1004-447502-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कला की मोनिका, टूरिज्म मैनेजमेंट में कोमल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कला की मोनिका, टूरिज्म मैनेजमेंट में कोमल अव्वल
Wed, 07 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय जैवलिन दिवस के उपलक्ष्य पर कन्या महाविद्यालय चीका में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता करवाई। इसमें कला वर्ग की मोनिका और टूरिज्म मैनेजमेंट की कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ काॅलेज प्राचार्य डॉ. रामनिवास यादव ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। महाविद्यालय के खेल प्रकोष्ठ के प्राध्यापक रोहतास कुमार ने सभी को अंतरराष्ट्रीय जैवलिन दिवस की बधाई दी और छात्राओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान कला संकाय में मोनिका प्रथम, मानसी द्वितीय व आशा रानी तृतीय स्थान पर रही। टूरिज्म मैनेजमेंट में कोमल प्रथम, नवदीप द्वितीय व रजवंत कौर तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. रामनिवास यादव ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी।