फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Money rained on Dhanteras, business worth Rs 100 crore

Kaithal News: धनतेरस पर बरसा धन, 100 करोड़ का कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Money rained on Dhanteras, business worth Rs 100 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धनतेरस पर मंगलवार को शहर के बाजारों में खूब धन बरसा। एक अनुमान के अनुसार बाजार में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस दौरान खरीदारों ने जमकर खरीदारी की। पर्व पर बाजारों में पूरा दिन चहल-पहल रही। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, बर्तन, कपड़ों और आभूषणों आदि में जमकर कारोबार हुआ।

सुबह से ही लोग शहर के बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने लगे थे। कई ग्राहकों ने वाहनों और आभूषणों के पहले की ऑर्डर व बुकिंग करवा रखी थी। सर्राफा बाजार की बात करें तो शहर में करीब 70 दुकानों से लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और प्रतिमाएं खरीदी। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


राम मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, स्वर्ण मंदिर का सिक्का और विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं प्रमुख व आकर्षण का केंद्र रही। प्रमुख अरुण आभूषण भंडार के संचालक अरुण सर्राफ ने बताया कि अनुमान के अनुसार लोगों ने सोने व चांदी से बने सामान की करीब 20 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर लोगों ने बर्तन भी जमकर खरीदे। बर्तन विक्रेता दर्शन सैनी ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार खरीदारों ने विभिन्न दुकानों से पांच करोड़ रुपये के बर्तनों की पर्व पर खरीद की है। लोगों ने नए बर्तन तो खरीदे ही हैं, साथ में अपने घरों से पुराने बर्तन लाकर उनको बदलवाया भी है। इस दिन खरीदे गए सामान की दिवाली तक पूजा होती है।

शहर की ऑटोमोबाइल एजेंसियों में भी लोगों ने जमकर वाहनों की खरीदारी की। साहब मोटर्स के महाप्रबंधक श्याम कौशिक ने बताया कि धनतेरस पर्व को लेकर एजेंसी से करीब 20 गाड़ियों की बिक्री हुई। करीब 10 एजेंसियों में 150 गाड़ियों की बिक्री होने का अनुमान है, जो अनुमानित करीब 30 करोड़ रुपये की हैं।

इसके साथ ही करीब 300 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई, जो करीब 15 करोड़ रुपये और इसी प्रकार से इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार भी करीब 15 करोड़ रुपये का हुआ है। धनतेरस पर्व मिठाइयों की दुकानों पर भी काफी भीड़ जुटी।

मिठाई विक्रेता नितिन दुआ ने बताया कि लोगों ने धनतेरस के दिन भी मिठाइयां खरीदी। वहीं, पर्व के चलते बाजारों में खरीदारों की आवाजाही अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। छात्रावास रोड, नरवानिया बिल्डिंग, भगत सिंह चौक, नौता चौक, पुराना बस स्टैंड, रेलवे गेट व कबूतर चौक पर भीड़ अधिक रही। लोगों को जाम से निकलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
भीड़ से हर जगह जाम
बाजारों में खरीदारों की भीड़ के चलते हर जगह जाम की स्थिति बनी रही। शहर के मुख्य बाजार, कमेटी चौक, छात्रावास रोड, नरवानिया बिल्डिंग, भगत सिंह चौक, नौता चौक, पुराना बस स्टैंड, रेलवे गेट और सर्राफा बाजार में भीड़ ज्यादा रही। लोगों को वाहन लेकर निकलने में इंतजार करना पड़ा। पुलिसकर्मी भी तैनात किए थे लेकिन भीड़ ज्यादा होने से जाम जैसे हालात रहे।

खूब बिकीं झाड़ू
धनतेरस पर बाजार में झाड़ू की खूब बिक्री हुई। महिलाओं और पुरुषों के हाथों में झाड़ू दिख रही थी। कई जगह पर लोग मोलभाव भी करते दिखे लेकिन खास दिन होने से दुकानदारों ने जमकर कमाई की। कई तरह की झाड़ू बाजार में बिक रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed