फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Moha audience's heart with the presentation of Haryanvi dance

हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का दिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Moha audience's heart with the presentation of Haryanvi dance
46-कैथल। ब्लॉक स्तरीय ईंद्र धनूष प्रतियोगिता में हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। - फोटो : Kaithal
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इंद्र धनुष कार्यक्रम के तहत सोमवार को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई। इसमें कला उत्सव, प्रतिभा खोज व अन्य प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कक्षा छह से आठ व नौ से 12 वर्ग में बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, सोलो डांस, संगीतमय यंत्र बजाना प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ टू-डी व थ्री डी प्रिंटिग, मोनो एक्टिंग, वोकल म्यूजिक, ट्रेडिशनल फॉक डांस में भाग लिया।
विज्ञापन

छात्राओं की तरफ से हरियाणवी नृत्य में दी गई प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोहा। विभाग के एबीआरसी दिनेश ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। बच्चे अपने मन में निहित भावना को कला व पेंटिंग के माध्यम से प्रकट करते हैं। इससे बच्चों के मनोभाव को जाना जा सकता है कि वे किस दिशा की ओर जा रहे हैं अथवा उनका किस ओर रुझान है। विभाग की ओर से ऐसी प्रतियोगिताएं समय समय पर करवाई जाती है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोमिला, वंदना व पवन ने निभाई। इस मौके पर रमन कुकरेजा व बीआरपी सुमन सहित अन्य अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
टैलेंट सर्च में एकल नृत्य में राजकीय सीनियर सेकंडेरी स्कूल शेरगढ़ की दिशू, एकल लोकगीत में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल क्योड़क पलक, टू-डी प्रिंटिंग में बाबा लदाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सागर व साहिल और थ्री-डी प्रिंटिग में तितरम के राजकीय उच्च विद्यालय की ईशा प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से कला उत्सव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबा लदाना के लक्ष्य व लक्ष्मी टू-डी प्रिंटिंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैना धौंस का दिलीजान थ्री-डी प्रिंटिंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की संजली व जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मानसी एकल लोकगीत डांस,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौच के विजय एकल लोक वाद्ययंत्र, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल क्योडक़ प्रिंस एकल लोकगीत और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ का अरमान एकल लोकगीत में प्रथम रहा।

वहीं, रंगोत्सव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के सुभाष शर्मा एकल लोकनृत्य व मोनो एक्टिंग, राजकीय सीनियर सेकंडेरी स्कूल चंदाना गोबिंद एकल शास्त्रीय वाद्ययंत्र, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल क्योड़क अनिल कुमार एकल लोक वाद्ययंत्र में प्रथम रहे। आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग प्रोमिला देवी वोकल व इंस्ट्रूमेंट म्यूजिक और राजकीय स्कूल चंदाना की सुनीता पारंपरिक लोकगीत व मोनो एक्टिंग में प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed