फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mock, Drill, Jat, Agitation, Police, Army, Reservation, Kaithal, Haryana

जाट आरक्षण आंदोलन से निपटने के लिए प्रशासन ने किया मॉकड्रिल

Fri, 03 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mock, Drill, Jat, Agitation, Police, Army, Reservation, Kaithal, Haryana
जाट - फोटो : ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। जाट आरक्षण आंदोलन में संभावित किसी भी प्रकार के उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एंटी राइट एक्यूप्मेंटस समेत अपने हथियार संभाल लिए गए है। वीरवार को पुलिस लाइन मैदान में डीसी रवि प्रकाश गुप्ता एवं एसपी सुमित कुमार की मौजूदगी में मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने हथियार चलाए। ताकि उपद्रव के दौरान दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

पुलिस लाइन में जिले के सभी थाना, चौकी, सीआईए-1 सीआईए-2, वाणिज्यिकी अपराध प्रकोष्ठ पुलिस, कार्यालय पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस लाइन के जवानों तथा बीएसएफ की कंपनी के जवानों ने दंगा-फसाद की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया।
विज्ञापन


साथ ही सिविल प्रशासन से जुड़े सभी अफसरों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की टीम को एंटी राइट एक्यूप्मेंटस एलॉट कर दिए गए है। पुलिस लाइन में ली गई बैठक दौरान डीसी ने कहा कि आंदोलन से निपटने दौरान निष्क्रिय रहने वाले कर्मचारी व अधिकारियों के साथ प्रशासन द्वारा सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सुमित कुमार ने कहा कि सड़क जाम करना, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी थाना प्रबंधकों को आदेश दिए गए है कि दंगाइयों के खिलाफ पुलिस उचित बल का प्रयोग बेझिझक करते हुए लोगों के जान माल की सुरक्षा करें।

सभी पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों की अगले आदेश तक सभी तरह की छुट्टियां बंद करने के आदेश देते हुए एसपी ने कहा कि थाना प्रबंधक दो दिन के मध्य गांवों का दौरा करके बुद्विजीवी व मौजिज व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करके युवाओं को जागरूक करें कि गांवों में भाईचारे का माहौल खराब न करे। आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखे तथा कानून को अपने हाथ में न ले।


मॉकड्रिल में डीसी रवि प्रकाश गुप्ता, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसपी सुमित कुमार, एसडीएम नरेंद्र पाल, तहसीलदार चांदी राम, तहसीलदार पूंडरी सुदेश कुमारी, तहसीलदार कलायत चंद्रमोहन, तहसीलदार गुहला विजय श्याल, नायब तहसीलदार पूंडरी प्रकाश चंद, नायब तहसीलदार सीवन सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार ढांड नवनीत, नायब तहसीलदार कलायत भजन दास, बीडीपीओ सीवन संजय टाक, बीडीपीओ पूंडरी भजन सिंह, बीडीपीओ कैथल, डीएसपी एईसी जोगिंद्र श्योराण, डीएसपी गुहला जितेंद्र, डीएसपी कैथल सतीश गौतम, जिला के सभी थाना प्रबंधक व अन्य पुलिस तथा सिविल अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed