{"_id":"684c7beb7aa105a9b30ef77c","slug":"mobile-and-money-of-shepherds-from-rajasthan-stolen-kaithal-news-c-18-1-knl1004-669389-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजस्थान से आए चरवाहों का मोबाइल व रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजस्थान से आए चरवाहों का मोबाइल व रुपये चोरी
Sat, 14 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के सजूमा रोड पर वीरवार की रात एक बदमाश राजस्थान से आए दो चरवाहों का मोबाइल फोन और करीब 4,000 रुपये चोरी कर भाग गया। चारे और पानी की कमी से जूझ रहे ये चरवाहे अपनी दर्जनों गायों के साथ वार्ड-2 के पास सजूमा रोड पर रुके थे।
चरवाहा सद्दाम हुसैन और सलीम ने बताया कि वे अपने पशुधन के साथ गुरुवार रात करीब 9 बजे कलायत पहुंचे थे। करीब 12 बजे रात में उनके पास एक युवक आया, जिसने अपना नाम दीपक बताया। वह युवक काफी देर तक उनके साथ बैठा रहा। दिनभर गायों को चराने की थकान के कारण वे सो गए। सुबह जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने पाया कि उनका मोबाइल और उसके केस में रखे 4,000 रुपये गायब थे।
सद्दाम हुसैन ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले ही 25 हजार रुपये में यह मोबाइल फाइनेंस पर खरीदा था। उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस प्रशासन से जल्द उनका मोबाइल और पैसे बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सद्दाम हुसैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चोर को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।