फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MNREGA workers demonstrated vigorously in Cheeka

चीका में मनरेगा मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated vigorously in Cheeka
08-गुहला-चीका। शहीद उधम सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए मनरेगा मजदूर। - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। मनरेगा मजदूर यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर शहर में दूसरी बार रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करीब दस दिन पहले भी यूनियन ने प्रदर्शन करके मांगें पूरी करने की मांग की गई थी। अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके चलते उन्हें एक बार फिर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर उन्होंने बीडीपीओ नरेंद्र सिंह को भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मजदूर सुबह ताऊ देवी लाल पार्क चीका में एकत्रित हुए। जहां से आंदोलन शुरू करके शहर के विभिन्न मार्गों पर प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह ने कहा कि मजदूरों की कईं मांगें लंबित हैं। कई बार मांग उठाने के बाद भी इन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। डेरा मुल्ला पुर में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। इसी प्रकार गांव डंडोता की बाजीगर बस्ती में पीने के पानी की सप्लाई ही नहीं पहुंच रही है। इस अवसर पर जिला सचिव सुमेश सिंह, ब्लाक प्रधान कर्मजीत कौर सहित बड़ी सं या में मनरेगा मजदूर भी शामिल थे। इस संबंध में बीडीपीओ नरेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत सरकारी प्रोटोकोल के तहत गांव बांटे गए हैं और उन्हें जरूरत के हिसाब से काम दिया जा रहा है। इसके बाद भी कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed