फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MNREGA union's demonstration for women's rights

Kaithal News: मनरेगा यूनियन का स्त्री अधिकारों के लिए प्रदर्शन

Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
MNREGA union's demonstration for women's rights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। क्रांतिकारी मनरेगा मजदूर संघ के बैनर तले स्त्री अधिकारों के लिए रैली व प्रदर्शन का आयोजन किया गया। काम के पूरे दाम दो, काम नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दो, के नारे लगाते हुए महिला मनरेगा मजदूरों ने कैची चौक से बीडीपीओ कार्यालय तक रैली निकाली। मनरेगा यूनियन ने बीडीपीओ को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर यूनियन के प्रभारी अजय ने बताया कि प्रदर्शन में गांव शिमला, चौशाला, रामगढ़ व आसपास गांव में मनरेगा मजदूर विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त हैं। यूनियन ने पहले भी मनरेगा मजदूरों के मांगपत्र बीडीपीओ कार्यालय में दिए लेकिन नतीजा सिफर रहा। मनरेगा में कार्यरत स्त्री मजदूर अपने हक व अधिकार की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरी हैं।
विज्ञापन


चौशाला गांव की मेट मीना ने बताया कि हर गांंव में मनरेगा के 100 मजदूरों में 90 स्त्रियां हैं। उनका कहना था कि कलायत तहसील में किसी भी मनरेगा मजदूर परिवार को पूरे 100 दिन का रोजगार नहीं मिलता। इस समय मजदूरों को औसत 30 से 35 दिन का काम ही एक साल में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून के तहत एक वर्ष में एक मजदूर परिवार को 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिलनी चाहिए। आवदेन के 15 दिन के भीतर काम देने या काम ना देने की सूरत में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गयी है। गांव शिमला के अनिल ने कहा कि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मनरेगा के बजट में लगातार कटौती की जा रही है। बजट कटौती का सीधा मतलब श्रम दिवस के कम होने और रोजगार के अवसरों में भी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed