{"_id":"689cf62063ebbe16790199fc","slug":"mlas-car-collided-with-a-divider-four-people-injured-kaithal-news-c-245-1-kht1005-136283-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायक की कार डिवाइडर से टकराई, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायक की कार डिवाइडर से टकराई, चार लोग घायल
Thu, 14 Aug 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
45 : एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त आप विधायक की गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। खरक पांडवा गांव के पास जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह पंजाब राज्य के लुधियाना साउथ से आम आदमी पार्टी विधायक राजिंद्रपाल कौर छिन्ना की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
घटना सुबह करीब तीन बजकर 30 मिनट पर हुई। इस दौरान वे दिल्ली से घर वापस लौट रहे थे। घटना के समय गाड़ी में विधायक के पति, एक युवक और गनमैन भी मौजूद थे।
थाना प्रबंधक रामनिवास शर्मा ने डायल 112 की सूचना के आधार पर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। चारों घायलों को लगभग 4 बजे कैथल के निजी शाह अस्पताल में भेजा गया। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक टीम अनुसार किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। केवल विधायक के दाहिने पैर में हल्की चोट थी जबकि अन्य को मामूली खरोंचें आई।
विज्ञापन
विधायक छिन्ना ने इलाज के बाद डॉक्टरों को लुधियाना लौटने की इच्छा जताई। लगभग एक घंटे बाद वह कैथल से लुधियाना के लिए रवाना हो गईं। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह हादसा गाड़ी के अचानक अनियंत्रित होने के कारण हुआ। वाहन को क्रेन की मदद से मुख्य मार्ग के बीच से हटाते हुए यातायात सामान्य किया गया।