{"_id":"6994ccea64c3c4b1840cffc8","slug":"mla-satpal-jambha-conducts-surprise-inspection-in-kaul-kaithal-news-c-18-1-knl1004-848348-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायक सतपाल जांबा का कौल में औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायक सतपाल जांबा का कौल में औचक निरीक्षण
Wed, 18 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
ढांड। विधायक सतपाल जांबा ने मंगलवार को गांव कौल के राजकीय विद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्टाफ की उपस्थिति तथा आमजन को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। सरकारी स्कूल पहुंचकर विधायक ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, पाठ्यपुस्तकों, मिड-डे मील और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अध्यापकों के साथ बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए चर्चा की। संवाद
विज्ञापन