फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA listened to the problems of farmers and brokers

Kaithal News: विधायक ने सुनीं किसानों आढ़तियों की समस्याएं

Fri, 24 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
MLA listened to the problems of farmers and brokers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने वीरवार को मार्केट कमेटी कार्यालय चीका में किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर मौजूद किसानों व आढ़तियों ने बताया कि भागल अनाज मंडी में सीजन के दौरान पीने के पानी की भारी किल्लत रहती है। विधायक देवेंद्र हंस ने मार्केट कमेटी के सचिव को पीने के पानी की स्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एक आढ़तियों ने विधायक को बताया बलबेहड़ा में सेंटर का फड़ कच्चा होने के चलते वहां पर गेहूं की फसल गिराने में दिक्कत आती है।

विधायक ने मार्केट कमेटी सचिव को बलबेहड़ा में फड़ को पक्का करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान आढ़तियों ने मंडी में स्ट्रीट लाइटें व बाथरूमों की सफाई ना होने का मुद्दा भी विधायक के समक्ष रखा, जिस पर विधायक ने सचिव को मंडी में स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध करने व बाथरूमों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आढ़तियों ने अनाज मंडी के गेटों के सामने अवैध रूप से खडऩे वाली सरकारी व प्राइवेट बसों सहित मंडी के सामने सब्जी की रेहड़ियों से लगने वाले जाम से भी अवगत करवाया। कहा कि गुहला हल्के की एक एक समस्या का समाधान करवाया जाएगा और यदि अधिकारियों समस्याएं दूर नहीं करेंगे तो इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। इस दौरान विधायक देवेंद्र हंस ने मार्केट कमेटी में चल रही अटल किसान मजदूर कैंटीन का निरीक्षण किया और वहां पर गरीब लोगों के साथ बैठकर कर 10 रुपये की थाली का स्वाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मार्केट कमेटी के जेई रमन, पार्षद तरसेम गोयल, पार्षद दलबीर सीड़ा, तरसेम गर्ग, आढ़ती राजकुमार जाखौली, रुलदू राम नंबरदार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed