{"_id":"64b98b53751acf37910311aa","slug":"mla-leela-ram-unveiled-the-statue-of-samrat-mihir-bhoj-kaithal-news-c-245-1-kht1001-2097-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तनाव के बीच विधायक लीला राम ने किया सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तनाव के बीच विधायक लीला राम ने किया सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण
Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के आगे गुर्जर शब्द को लेकर हुए बवाल के बाद वीरवार को तनाव के बीच कुरुक्षेत्र बाईपास चौक पर विधायक लीला राम सहित गुर्जर समाज के अन्य नेताओं ने समय से पहले ही सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। अनावरण का कार्यक्रम सुबह 10 बजे रखा गया था, लेकिन तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुबह करीब साढ़े आठ बजे ही प्रतिमा अनावरण कर दिया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर नहीं पहुंचे। प्रतिमा का अनावरण होने के बावजूद पूरा दिन तनाव का माहौल बना रहा है। इससे पहले बुधवार को रातभर कुरुक्षेत्र बाइपास चौक छावनी में तब्दील रहा था। राजपूत समाज के लोगों ने हनुमान वाटिका में रात ही गुजारी थी। इस प्रकरण में कैथल सहित पानीपत, करनाल और अंबाला जिले की पुलिस के कर्मियों को स्थिति संभालने के लिए लगाया गया था। वहीं, अनावरण की प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज लिखा है।
इसके साथ ही सीवन रोड स्थित गुर्जर भवन में प्रतिमा के अनावरण के बाद समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सहित अन्य जगहों से भी गुर्जर समाज के नेता पहुंचे थे। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद विधायक लीला राम गुर्जर ने कहा कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आना था, लेकिन उनकी सीएम के साथ मीटिंग थी। जल्दी करने का कारण शुभ मुहूर्त सवा आठ बजे का था। विवाद पर विधायक ने कहा कि राजपूत समाज के लोग हमारे भाई है। उन्होंने हमेशा ही साथ दिया है। गुर्जर व राजपूत समाज के बीच विवाद की स्थिति वाली कोई बात नहीं है। यदि कोई मन-मुटाव है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा नेता राव सुरेंद्र, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, राजपाल तंवर, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, गुर्जर भवन के प्रधान शमशेर ङ्क्षसह, कुरुक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ओमप्रकाश राठी सहित अन्य मौजूद रहे।