फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA Jambha heard the problems and directed the officials to resolve them on the spot

Kaithal News: विधायक जांबा ने सुनीं समस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
MLA Jambha heard the problems and directed the officials to resolve them on the spot
पूंडरी। भाजपा के विधायक सतपाल जांबा विधायक ने शनिवार को अपने निवास पर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें उनके समक्ष रखीं। इनमें दस्तावेजों से संबंधित और तहसील के कामों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख थीं।
विज्ञापन

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता बताते हुए लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि पूंडरी की सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने 44 लाख रुपये की लागत से सीवर क्लीनिंग जेटिंग मशीन खरीदी है। यह मशीन पूंडरी और कैथल दोनों के लिए है, जिसमें से एक पूंडरी नगरपालिका को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि उनका लक्ष्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना रहा है। पहले सीवरेज जाम की समस्या से गलियां और सड़कें गंदे पानी से भर जाती थीं। जांबा ने बताया कि इस समस्या को उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने रखा और सीवरेज सफाई के लिए मशीन की मांग की, जो अब पूरी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed