फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA Devendra Hans reached out to villages for the rally.

Kaithal News: विधायक देवेंद्र हंस ने रैली के लिए गांवों में साधा संपर्क

Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
MLA Devendra Hans reached out to villages for the rally.
महारैली के लिए जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ विधायक देवेंद्र हंस। व
सीवन। दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए गुहला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। हलका विधायक देवेंद्र हंस ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रैली की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि हरियाणा से इस महारैली में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और कर्मचारियों की लंबित मांगें ऐसे विषय हैं, जिन पर सरकार को जवाब देना चाहिए। भाजपा सरकार की नीतियों से विभिन्न वर्गों में नाराजगी है। महारैली के माध्यम से कांग्रेस इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इस दौरान महावीर सिंह, लवप्रीत सिंह, नरेंद्र शर्मा, रवि राणा, मंगल राणा, कपिल शर्मा, विक्रम सैनी और आशु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed