फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Miscreants attacked a young man in Kaithal

Haryana: थार में आए बदमाशों ने युवक पर गंडासे और लाठी-डंडों से किया हमला, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

Tue, 09 Jun 2026 09:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Jun 2026 09:02 PM IST
सार

बदमाशों ने आते ही युवक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया जिससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने दुकान का शीशा भी तोड़ दिया।  वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Miscreants attacked a young man in Kaithal
कैथल में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल शहर की जनकपुरी कॉलोनी में देर शाम थार गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और गंडासे से हमला कर दिया। हमले में 24 वर्षीय रमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


शमशेर खानपुर ने बताया घायल रमन शहर में एक एल्यूमिनियम की दुकान पर काम करता है। वह काम से लौटकर उसकी दुकान के आगे जनकपुरी कॉलोनी में बैठ गया। इसी दौरान एक थार गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी से 10 से 12 युवक उतरे, जिनके हाथों में लाठी, डंडे और गंडासे थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने आते ही युवक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया जिससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने दुकान का शीशा भी तोड़ दिया।  वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में युवक के दोनों पांवों में गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर पर गहरी चोट लगने के कारण टांके लगाए गए हैं, जबकि हाथ की एक उंगली भी टूट गई है। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल-112 के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस सिविल लाइन को दे दी गई है। घायल के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed