फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Minor arrested for murder of youth

Kaithal News: युवक की हत्या में नाबालिग गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Minor arrested for murder of youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका (कैथल)। थेह मुकेरिया गांव में युवक की हत्या के मामले में थाना गुहला पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

थाना गुहला प्रभारी एसआई विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान नाबालिग की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव निवासी अशोक की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि उसके 18 वर्षीय बेटे जयमल की गांव की ही एक युवती से बातचीत होती थी, जिससे दोनों परिवारों में कुछ समय पहले कहासुनी हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि घटना 13 जून की शाम की है, जब गांव का ही युवक विक्रम, जयमल को बाहर घुमाने के बहाने घर से ले गया। कुछ देर बाद अशोक जब सरकारी स्कूल के पास गया तो उसने देखा कि जयमल मदद के लिए चिल्ला रहा था। वहां गांव के युवक सन्नी, विक्रम और छिंदा आदि उस पर ईख काटने वाले धारदार औजारों और चाकू से हमला कर रहे थे।

अशोक को देखते ही सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जयमल को पहले गुहला के सरकारी अस्पताल और फिर रेफर कर राजिंद्रा अस्पताल, पटियाला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि नाबालिग भी इस हमले में शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed