{"_id":"5744a1014f1c1b7562690862","slug":"minister-cheif-guest-banda-bahadur-anniversary-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ण देव कंबोज होंगे बाबा बंदा बहादुर सिंह के शहीदी दिवस पर मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ण देव कंबोज होंगे बाबा बंदा बहादुर सिंह के शहीदी दिवस पर मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बंदा बहादूर
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। बाबा बंदा सिंह बहादुर के त्रि-शताब्दी शहीदी वर्ष के अवसर पर 25 मई को सायं 7 बजे आरकेएसडी महाविद्यालय के मैदान में बंदा सिंह बहादुर के जीवन पर आधारित प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं पूर्ति राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज होंगे। गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर एवं पूंडरी के विधायक दिनेश कौशिक इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर के त्रि-शताब्दी शहीदी वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में 25 मई को प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर की जीवनी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम के लिए स्थानीय आरकेएसडी महाविद्यालय के मैदान में एक हजार व्यक्तियों के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।
विभिन्न विभागों को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं। इसके अतिरिक्त आगामी 4 जून को सायं शोभा यात्रा भी पूंडरी होते हुए कैथल पहुंचेगी। कैथल रात्रि प्रवास के बाद यह शोभा यात्रा 5 जून को सांघन के लिए प्रस्थान करेगी, जहां से शोभा यात्रा जींद जिला के गांव रसीदां से होते हुए निर्धारित रूट के अनुसार रवाना होगी।