{"_id":"632a1bc6f08a7a7d0c1509cd","slug":"millions-of-rupees-found-in-the-way-handed-over-to-the-councilor-kaithal-news-knl121839336","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह में पड़े मिले लाखों रुपये... पार्षद को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह में पड़े मिले लाखों रुपये... पार्षद को सौंपे
विज्ञापन
पार्षद राज सैनी को धनराशि सौंपते चंदाना गेट निवासी बुजुर्ग।
- फोटो : Kaithal
कैथल। बुजुर्ग ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर रास्ते में पड़े मिले लाखों रुपये पार्षद को सौंप दिए। यह मामला चंदाना गेट से फ्रांसवाला जाने वाले मार्ग का है। बुजुर्ग की ईमानदारी की पार्षद ने तारीफ करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति की यह रकम है, सबूत मिलने पर उसे वापस कर दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति रुपये लेने नहीं आया तो जरूरतमंद परिवारों की कन्या के विवाह में इसे खर्च किया जाएगा।
घटना के संबंध में हलवाई का काम करने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग रूलदू राम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रास्ते से गुजर रहे थे। तभी सड़क पर पड़े एक पैकेट पर नजर पड़ी। उसने उसे उठाकर देखा तो उसमें नोटों की गड्डियां थीं। रूलदू राम ने बताया कि उसने आसपास नजर दौड़ाई लेकिन कोई नहीं दिखा। बड़ी रकम देखकर उसे लगा कि यह किसी जरूरतमंद की होगी। इस पर उसने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए चंदाना गेट वार्ड-29 के पार्षद राज सैनी के पास पहुंचा। मुलाकात के दौरान उसने यह जानकारी उन्हें दी।
पार्षद ने बताया कि रुपये कितने हैं... इसकी जानकारी असली मालिक ही दे सकता है। जो सही जानकारी और सुबूत देगा, उसे जांच-पड़ताल के बाद यह रकम सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के रुपये खोये हैं, वह यह कहां से, कौन से बैंक से लाया है और इस रास्ते से वह गुजरा है या नहीं, इसकी आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी। बताया कि रुपये मिलने की सूचना पुलिस को भी दे दी है, ताकि कोई अपने रुपये खोने की सूचना पुलिस के पास लेकर पहुंचे तो उसको यह राशि सौंपी जा सके। उधर, शहर थाना के प्रभारी एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि रुपये किसके हैं, अभी पता नहीं चला है। समाचार लिखे जाने तक इस राशि का कोई भी हकदार नहीं मिला था।