फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message service stopped, problem due to non-receipt of OTP

Kaithal News: संदेश सेवा बंद, ओटीपी न आने से परेशानी

Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Message service stopped, problem due to non-receipt of OTP
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। जिले में पिछले एक सप्ताह से इंटरनेट सेवा के साथ संदेश की सेवा भी बंद है। इस कारण मोबाइल पर किसी कार्य के लिए ओटीपी भी नहीं आ पा रहा है। मोबाइल पर ओटीपी के न आने के चलते सबसे अधिक समस्या परिवार पहचान पत्र में संशोधन और आधार कार्ड के डाउनलोड न होने के कारण हो रही है। इसके साथ ही बैंक में भी ओटीपी न आने की स्थिति मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो पा रहा है और केवाईसी भी नहीं की जा पा रही है।

इसके साथ ही अस्पताल में मिलने वाली आयुष्मान योजना के तहत भी कार्य नहीं हो पा रहा रहा है। क्योंकि आयुष्मान योजना के तहत मरीज के होने वाले ऑपरेशन से पहले ओटीपी के माध्यम से आधार कार्ड की वेरिफिकेशन की जाती है। ऐसे में ओटीपी न आने के कारण इन मरीजों को परेशानी होती है। हालांकि निजी अस्पताल में मौजूद आयुष्मान योजना के काउंटर पर मौजूद कर्मियों का कहना है कि यदि आपातकालीन स्थिति होती है तो मरीज को जिला नागरिक अस्पताल में भेजा दिया जाता है, वहां पर उसकी आधार कार्ड की वैरिफिकेशन आधार सेवा केंद्र से करवा ली जाती है।
विज्ञापन


आधार कार्ड केंद्रों में अब नहीं जुट रही भीड़ ः मोबाइल पर भी कोई आधार कार्ड को लेकर ओटीपी न आने की स्थिति में अब आधार कार्ड केंद्रों में भी अब अधिक भीड़ नहीं जुट रही हैं क्योंकि यहां पर ओटीपी न आने के चलते बहुत कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद में बने आधार सेवा केंद्र के संचालक विकास धीमान ने बताया कि आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड के अपडेट होने का काम तो हो रहा है, लेकिन आधार कार्ड में संबंधित अपडेट या डाउनलोड करने की दिक्कत आ रही है। एक दिन में जहां पांच से 60 आवेदन आधार कार्ड अपडेट करने की आती थी। अब वह घटकर आधी रह जाती हैं।

आधार सेवा केंद्र के संचालक पुष्पेंद्र ने बताया कि अब आवेदन की संख्या में 50 प्रतिशत भी नहीं रही हैं। इस कारण यहां पर बहुत कम संख्या में लोग आ रहे हैं क्योंकि सभी लोग इंटरनेट बंद होने पर नहीं पहुंच रहे हैं। आधार सेवा केंद्र में आधार कार्ड डाउनलोड करने पहुंची रितिका ने बताया कि ओटीपी न आने पर वह अपना आधार कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकी है। संवाद

बैंक कार्य में आ रही समस्या

मुझे अपने खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना था, लेकिन मोबाइल नंबर पर ओटीपी न आने के चलते मोबाइल नंबर खाते में अपडेट नहीं हो पाया है। अब जब तक इंटरनेट व मोबाइल संदेश की सेवा बहाल नहीं होती, तब तक वे खाते में नंबर अपडेट नहीं करवा पाएंगे। -केवल सिंह, शहर निवासी


ओटीपी नहीं, लटका ऑपरेशन

सड़क दुर्घटना में टांग के फ्रेक्चर है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने के लिए कहा है। आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं। इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत ओटीपी न आने की स्थिति में छह दिन से ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। काफी कठिनाई हो रही है। -बहादुर सिंह, सिरटा रोड निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed