राजौंद। खंड कृषि अधिकारी डॉ. हरमीत सिंह की अध्यक्षता में खंड राजौंद के विभिन्न गांवों के स्कूलों में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं बीर बांगरा, बिर्थेह बाहरी, मडवाल, राजौंद, किठाना, सोगरी और नीमवाला के स्कूलों में आयोजित की गईं। इस दौरान खंड कृषि अधिकारी डॉ. हरमीत सिंह ने विद्यार्थियों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार और समाज के लोगों को भी फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन कर किसान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी बनाए रख सकते हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने चित्रों और स्लोगन के जरिए फसल अवशेष न जलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कृषि विभाग से खंड तकनीकी प्रबंधक अमनदीप, सहायक तकनीकी प्रबंधक ऋषिपाल, अमन बनवाला और मुकेश कुमार मौजूद रहे।

फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर आयोजित चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। विज्ञ