फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message of water and environment conservation from awareness rally...

Kaithal News: जागरूकता रैली से जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 05 Jan 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Message of water and environment conservation from awareness rally...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन वीरवार को स्वयंसेविकाओं ने भारतवर्ष की अखंडता और एकता का पाठ किया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम किया।

प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त आत्रेय ने सिंगल यूजर प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे पीपीटी के माध्यम से चर्चा करते हुए कहा कि इस प्लास्टिक को केवल एक ही बार इस्तेमाल किया जाता है और फिर कचरे के रूप में फेंक दिया जाता है। इससे वातावरण प्रदूषित होता है। सिंगल यूज प्लास्टिक को जलाने से निकलने वाला धुआं हृदय रोग का खतरा बढ़ाता है और सांस की समस्याओं को बढ़ाता है।
विज्ञापन


द्वितीय सत्र में जयप्रकाश बीआरपी एवं बीआरपी रानी ने स्वयं सेविकाओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अच्छा-खराब स्पर्श क्या होता है, यह भी बताया। इसके बाद स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्कूल से लेकर सैनी मोहल्ला, कश्यप मौहल्ला, कैथली गेट और बाजार से निकाली गई। रैली की अगवानी दिव्या गोयल ने की। तृतीय सत्र में उमेश कुमार गुप्ता ने डिजिटल साक्षरता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर बृजेश टाया, सुशील सैनी, संदीप व सोनू गर्ग मौजूद रह।

कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी स्वयंसेवकों को कराया अवगत

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर प्रिंस मित्तल और बलवान कुमार ने शिरकत की। मैनेजर प्रिंस मित्तल ने बताया कि किस प्रकार एक स्वयंसेवक सामाजिक चेतना का माध्यम बन सकता है।

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ डिजिटल इंडिया मेरी माटी मेरा देश जैसे अभियानों की बहुत प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने विभिन्न बैंकों की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी स्वयंसेवकों को अवगत कराया।


अगले सत्र में इकाई की ओर से एक पोस्टर बनाओ और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई। जिसमें जल संचयन पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय सद्भावना विषयों को चुना। स्वयंसेवकों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया। नारा लेखन प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, अन्नू द्वितीय व भावना तृतीय रही। कुछ स्वयंसेवकों को सद्भावना पुरस्कार भी दिए गए। अंतिम सत्र में विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में श्रमदान किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed