{"_id":"6414b6e1157896541708f454","slug":"message-of-social-unity-given-in-bhaichara-sammelan-kaithal-news-c-18-1-62543-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाईचारा सम्मेलन में दिया सामाजिक एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाईचारा सम्मेलन में दिया सामाजिक एकता का संदेश
Sat, 18 Mar 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आरकेएम पैलेस में शुक्रवार को हुए भाईचारा सम्मेलन का आयोजन जजपा के नेता बलराज नौच, गांव प्रेमपुरा के सरपंच सतनाम सिंह व अन्य ने किया। इसमें फैसला लिया गया कि समाज में जात-पात से ऊपर उठकर हर जरूरतमंद व्यक्ति की आवाज सुनी जाएगी। इसके लिए सामाजिक स्तर पर हर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में एक स्वयं सेवी टीम एकत्रित होगी। टीम में बलराज नौच सहित अन्य नेता व सामाजिक कार्यकर्ता होंगे।
टीम के लोगों की सरकारी कार्यालयों से संबंधित अर्जियों को लेकर सक्षम अधिकारियों से उनका समाधान करवाएंगे। भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बलराज नौच ने कहा कि भाईचारा सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब ने राजनीति की नई परिभाषा लिखने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार देखा गया कि किसी गैर राजनीतिक सम्मेलन में इतनी भीड़ आई है। सभी युवा साथियों को एकजुट होकर समाजहित के लिए काम करने का समय आ गया है। नौच ने कहा कि वे पिछले करीब 25 सालों से राजनीति में होने के बावजूद आज तक भी आर्थिक व राजनीतिक दृष्टि से पिछडे हुए हैं। उनके पिता धर्म सिंह नौच चौधरी देवीलाल के समय से राजनीति में सक्रिय रहे। एक समय था जब धर्मसिंह का सिक्का राजनीतिक गलियारों में चलता था, लेकिन इसके बावजूद सभी राजनीतिक पार्टियों ने उनकी अनदेखी की लेकिन उनका परिवार हमेशा भाईचारा से जुड़ा रहा तथा जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन
बलराज नौच ने कहा कि उनकी चार पीढि़यां देवीलाल परिवार से जुड़ी हुई हैं। नौच ने कहा कि वे मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में समाज के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उन्हें अधिकारियों के समक्ष रखकर प्रमुखता के आधार पर सुनवाई की जाएगी।
सतनाम सिंह सरपंच प्रतिनिधि प्रेमपुरा 50 गाड़ियों के काफिले के साथ सम्मेलन में पहुंचे तथा भाईचारा को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाईचारे में सबसे अधिक ताकत होती है। सम्मेलन का काफिला कैथल के सेक्टर 18 से चलकर छोटू राम चौक, पिहोवा चौक अंबाला रोड होते हुए आरकेएम पैलेस में पहुंचा।
सम्मेलन में साहिल जाखौली, बिट्टू सेगा, सतबीर मलिक, बलवान कोटड़ा, कर्मबीर फौजी, भारत हरसौला, विकास शेरगढ़, पूनम बलबेहड़ा, अनुराग पूंडरी, भारत लांबा, बिंद्र चहल, नवीन टयोंठा, लक्ष्य बिढान उपस्थित थे।
लगाए बेबुनियाद आरोप ः नौच
भाईचारा सम्मेल में मीडिया से बातचीत में जजपा नेता बलराज नौच ने कहा कि जजपा के ही एक नेता ने ब्लॉक समिति चुनाव में उन पर पैसे लेने के आरोप लगाए। यदि कोई इस बात को साबित कर दे कि मैंने पैसे लिए हैं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। ये सभी आरोप उन लोगों ने लगाए हैं, जो रेहड़ी संचालकों से 10-10 रुपये लेते थे। नेताओं के प्रति बगावती सुरों पर जजपा पार्टी के प्रति रोष के सवाल पर नौच ने कहा कि पार्टी के प्रति उनका कोई विरोध नहीं है। उन लोगों को लेकर उनका रोष है, जो दूसरे के सिर पर पांव रखकर आगे निकलते हैं।