फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message of drug-free life

Kaithal News: नशा मुक्त जीवन का दिया संदेश

Sun, 09 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Message of drug-free life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नशा मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस जिलेभर में जागरूकता अभियान चला रही है। वह लोगों को नशा मुक्त जीवन का संदेश दे रही है। शनिवार को भी पुलिस की नशा जागरूकता टीम ने कई गांवों, स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर युवाओं व आमजन को नशे के दुष्परिणाम बताए।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि टीम में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, महिला सिपाही किस्मत और सोनिया, एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार तथा जसविंदर सिंह शामिल हैं। यह टीम शनिवार को कैथल शहर के बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंची, जहां लोगों को नशे के खतरों के बारे में समझाया गया और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी इससे दूर रखने की शपथ ली। एसपी उपासना ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें पढ़ाई, खेल, कौशल विकास और अपने सपनों को साकार करने में ध्यान लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने आमजन से आह्वान किया कि यदि किसी को अपने गांव, शहर या आसपास नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

नशे की लत से जूझ रहे युवाओं की काउंसलिंग की

कैथल। थाना गुहला की एसएचओ एसआई रेखा तथा चौकी रामथली प्रभारी एएसआई संजय कुमार अपनी टीम सहित गांव खरका पहुंचे, जहां ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में समाज को नशे की बुराई से मुक्त रखने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पतन कर देता है। यह न केवल परिवार को प्रभावित करता है, बल्कि समाज में अपराध, विवाद और आर्थिक नुकसान का प्रमुख कारण बनता है। इस दौरान गांव के कुछ ऐसे युवाओं की पहचान की गई जो नशे की लत से जूझ रहे थे। पुलिस टीम ने उनकी काउंसलिंग की और उन्हें नशा छोड़कर स्वस्थ व सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि नशा छोड़ने की प्रक्रिया में आने वाली हर कठिनाई में पुलिस और संबंधित विभाग उनकी मदद करेंगे। एसएचओ एसआई रेखा ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि नशा तस्करी या नशा सेवन से जुड़ी किसी भी जानकारी को गुप्त रूप से पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित और स्वच्छ समाज तभी संभव है जब परिवार, समाज और पुलिस मिलकर प्रयास करें। युवाओं को खेल, शिक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि जिला पुलिस नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। संवाद


नशा करते पकड़ा... फिर समझाया

एसएचओ गुहला एसआई रेखा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खरका रोड पर सुनसान स्थान से चार युवकों को नशा करते हुए पकड़ा। टीम ने मौके पर ही उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और काउंसलिंग की। एसएचओ रेखा ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है, इसलिए परिवार और समाज को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed