{"_id":"6a20716a3f573f2ec0039df3","slug":"message-of-beti-bachao-given-in-majra-roheda-sub-health-center-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150291-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: माजरा रोहेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में बेटी बचाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: माजरा रोहेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में बेटी बचाओ का दिया संदेश
विज्ञापन
राजौंद। गांव माजरा रोहेड़ा के उप स्वास्थ्य केंद्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एमपीएचडब्ल्यू राकेश रोहिल्ला ने उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि बेटा और बेटी एक समान हैं और कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर भी बेटों की तरह ही गर्व करना चाहिए।
उन्होंने ग्रामीणों से बेटी के जन्म पर कम से कम पांच पौधे लगाने और लिंग जांच व भ्रूण हत्या जैसे अपराधों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीका गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला के निर्देशानुसार और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राजौंद डॉ. संदीप सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एमपीएचडब्ल्यू पूजा रानी ने गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने शिशु के सही विकास, समय पर टीकाकरण और सुरक्षित प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों में ही डिलीवरी करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी ने भी बेटियों के महत्व, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता संतोष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।