फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message of Akhand India given from rally in Kamalpur village

Kaithal News: कमालपुर गांव में रैली से दिया अखंड भारत का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Message of Akhand India given from rally in Kamalpur village
6केएलटी3: जागरूकता रैली को रवाना करते प्रधानाचार्य सुनील कुमार जिंदल व अन्य - फोटो : आयुष्मान भारत योजना के लिए तुलसीपुर में चयनित निजी अस्पताल।
कलायत। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर के प्रांगण में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने अखंड भारत विषय पर जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट सृष्टि तनेजा ने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के गुर सिखाए। समापन समारोह में प्रधानाचार्य सुनील कुमार जिंदल ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने का संदेश दिया और कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शास्त्री ने सात दिनों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्वयंसेवकों की सक्रियता की सराहना की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक सत्र के दौरान सृष्टि, कविता, चक्षु, निशु और अमृता ने गीतों व कविताओं के माध्यम से समां बांधा, जबकि श्वेता, हर्ष और लक्ष्य ने प्रभावशाली भाषण दिए। शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तमन्ना, तन्वी, स्नेहा और लक्ष्य को बेस्ट स्वयंसेवक चुनकर सम्मानित किया गया। मुस्कान, बसकर, अमन और प्रिंस सहित 50 स्वयंसेवकों ने शिविर के अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed