फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message given to stay away from tobacco, cigarettes and alcohol

Kaithal News: तंबाकू, सिगरेट और शराब से दूर रहने का दिया संदेश

Mon, 02 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Message given to stay away from tobacco, cigarettes and alcohol
पूंडरी। डीएवी संस्था के अध्यक्ष पद्म डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन तथा आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के नेतृत्व में ‘नो नशा नेशन कैंपेन’ के तहत पूंडरी के हुड्डा स्थित दयानंद पार्क में 100 कुंडीय हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को तंबाकू, सिगरेट और शराब से दूर रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से किया गया। हवन-यज्ञ में नगर पालिका चेयरपर्सन बबली गोस्वामी ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। उनके साथ राकेश गोस्वामी, समाजसेवी अजीत बक्शी, नपा पार्षद एवं पूर्व अनाज मंडी प्रधान सतीश हजवाना सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्कूल के छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने भी यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य साधना बक्शी ने की, जबकि हवन-यज्ञ आचार्य रविंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed