{"_id":"66d0f751ab7ff5e5400f2a24","slug":"meritorious-students-of-punjabi-honored-kaithal-news-c-18-1-knl1004-463592-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाबी के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाबी के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
Fri, 30 Aug 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में कक्षा 10वीं व 12वीं के पंजाबी विषय में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्राचार्य हरपाल सिंह ने सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पंजाबी अध्यापक एवं भाषा प्रचार प्रसार समिति हरियाणा की ओर से विद्यालय के उन मेधावी छात्रों को हर वर्ष सम्मानित करती हैं, जिन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं में पंजाबी विषय में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों।
उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा प्रचार प्रसार समिति द्वारा प्रदेश के सीबीएसई व भिवानी बोर्ड के पंजाबी विषय के होनहार बच्चों को कुरुक्षेत्र के छठी पातशाही गुरुद्वारा में सम्मानित किया था। मेधावी बच्चों के स्कूल पहुंचने पर कक्षा 10वीं और 12वीं के पासआउट बच्चों को पंजाबी विषय में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें मेडल, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कक्षा 10वीं से पूनम, सुनिधि, स्नेहा देवी, महक दीप, नूरा तथा 12वीं कक्षा में मनप्रीत को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा सुनिधि चौहान ने कक्षा 10वीं के पंजाबी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पंजाबी विषय के प्राध्यापक रविंद्र कुमार और अध्यापक सुखवंत सिंह की मेहनत का यह नतीजा रहा। इन दोनों अध्यापकों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य सतविंदर कौर, शमशेर डीपीई, सतवीर सिंह, रोशन लाल मौजूद रहे।