फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Meritorious girl students were honored on Girls' Day...

Kaithal News: बालिका दिवस पर मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान

Thu, 25 Jan 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Meritorious girl students were honored on Girls' Day...
कैथल। इंदिरा गांंधी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सदस्यों की ओर से विद्यालय की कक्षा छठी से बारहवीं तक की 31 मेधावी छात्राओं को बिटिया प्रेरणा सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक उपासना सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एसपी का स्वागत विद्यालय प्रधान जेबी खुरानिया, प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल व उप प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता ने किया। समारोह में महेंद्र धानिया, प्रदेश अध्यक्ष रुलदू राम, जिला अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार, श्याम बहादुर खुरानिया व स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


मेहमानों का तिलक लगाकर किया स्वागत

गुहला/चीका। वार्ड नंबर-10 गुहला के प्ले स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र में जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। गुरजीत कौर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 19 से 24 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ॉमुख्य अतिथि के रूप में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल गुहला की अध्यापिकाएं हेमलता, अनीता, शारदा व सविता ने शिरकत की। आंगनबाड़ी वर्कर सविता व बच्चों ने आए हुए मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मध्य नृत्य, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। शारदा ने कहा और हेमलता ने कहा कि बालिकाओं को समाज में विकास के समान अवसर और सम्मान देने के लिए यह दिन मनाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed