{"_id":"672d2c8b8fd9a670c00f0f47","slug":"merit-students-will-get-scholarship-of-rs-12-thousand-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123551-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी 12 हजार की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी 12 हजार की छात्रवृत्ति
Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना यानि एनएमएमएस के तहत जिले में 17 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए पूरे जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद परिणाम में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी होने तक हर माह में मिलेगी।
उन्होंने बताया कि राजकीय स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से 25 अक्तूबर तक विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे थे। जिले से इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 2453 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। यदि विद्यार्थी मेरिट में आता हैं तो उन्हें सालाना 12 हजार रुपये पढ़ाई करने के लिए मिलेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम की ओर से एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से किया जाएगा।
दो लिखित परीक्षाएं होंगी आयोजित
नोडल अधिकारी एवं प्रभारी जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि एमएमएस के लिए एक लिखित परीक्षा को दो भागों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहला भाग मानसिक योग्यता परीक्षण का रहेगा, जिसमें एक-एक अंक के 90 बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि दूसरा भाग बौद्धिक योग्यता परीक्षण का रहेगा। इसमें भी एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग में 35 प्रश्न विज्ञान, 20 गणित और 35 सामाजिक विज्ञान के रहेंगे। 90-90 मिनट की इन परीक्षाओं में सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा के लिए सभी प्रश्नों का स्तर आठवीं कक्षा के लिए होने वाले हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की वार्षिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के स्तर के अनुरूप ही होगा।
विज्ञापन
यहां बनाएं गए हैं परीक्षा केंद्र -
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन कैथल।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक कैथल।
हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठ मंडी।
जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा कैथल।
संत कबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमरगढ़ गामड़ी।
वर्जन-
परीक्षा में हिस्सा लेने वाले आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। केवल मेधा सूची में नाम आने के बाद विद्यार्थी को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। इसके लिए चयनित विद्यार्थी को एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यह पोर्टल जुलाई 2025 में खुलेगा।
- रामदिया गागट, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
- प्रवेश पत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी व एससीईआरटी गुरुग्राम की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। 17 नवंबर को परीक्षा का आयोजन होगा, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट या सक्षम अधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना होगा।
- सुशील कुमार, नोडल अधिकारी एवं प्रभारी जिला गणित विशेषज्ञ, कैथल।